भारत की उपेक्षा बंद करें ओबामा : फोर्ब्स

वाशिंगटन, 19 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के एक प्रमुख स्तंभकार का कहना है कि भारत और अमेरिका के सिद्धांत और हित साझे हैं तथा राष्ट्रपति बराक ओबामा को भारत की उपेक्षा बंद कर जल्द से जल्द उसकी यात्रा पर जाना चाहिए।

न्यूयार्क विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और फोर्ब्स पत्रिका के कार्यकारी संपादक (विचार) तुंकु वरदराजन ने अपने स्तंभ में लिखा कि भारत और अमेरिका के सिद्धांत और हित एक दूसरे से जुड़े हुए हैं और यह बात महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारत की यात्रा पर जाने से ओबामा को काफी लाभ होगा।

वरदराजन ने लिखा, "अमेरिका में घर बनाने वाले एक भारतीय के रूप में मैं ओबामा से कहता हूं कि वह भारत की उपेक्षा न करें। भारत जाएं और जल्द से जल्द जाएं। अगर आप वहां नहीं जा सकते तो भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को यहां आमंत्रित करें।"

उन्होंने लिखा कि ओबामा ने वित्तीय संकट से निपटने और देश की विदेश और सुरक्षा संबंधी नीतियों के क्रियान्वयन में अत्यंत दक्षता दिखाई है लेकिन विदेश नीति का एक हिस्सा उनसे छूट रहा है और वह है भारत के साथ संबंध। उन्होंने लिखा है कि जनवरी में कार्यकाल संभालने के बाद ओबामा ने भारत पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया है।

उन्होंने लिखा है कि भारत की ओबामा द्वारा उपेक्षा को दो तरह से देखा जा सकता है। पहली जिसमें उन्हें संदेह का लाभ दिया जा सकता है कि वह इसके लिए बहुत अधिक इच्छुक नहीं हैं या उन्होंने भारत में आम चुनावों के मद्देनजर उससे दूरी बनाए रखी।

उनके मुताबिक दूसरा कारण यह भी हो सकता है कि पूर्ववर्ती राष्ट्रपति जार्ज बुश के साथ भारत के वर्तमान राजनीतिक नेतृत्व के नजदीकी संबंधों को ध्यान में रखते हुए ओबामा उससे दूरी बनाए हुए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+