एमपी: ट्रेक्टर-ट्रॉली पलटने से 9 मरे

टीकमगढ़ जिले के बुडेरा थाने के वृषभानपुरा के लोग एक धार्मिक अनुष्ठान में आयोजित कन्या भोज में शामिल होने के लिए सोमवार शाम ट्रेक्टर-ट्रॉली से जा रहे थे। जैसे ही ट्रेक्टर नन्ही टेहरी के करीब पहुंचा वह अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सात बच्चों रामा देवी (3 वर्ष), सुरेश लाधी देवी (3 वर्ष), ममता लोधी (3 वर्ष),कल्लू राजपूत (5 वर्ष), लखन राजपूत (2 वर्ष), एक अन्य बालक (5 वर्ष) और परसादी बुनकर (60 वर्ष), व परम लाल लोधी (40 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।
10 घायल अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ के जिलाधिकारी क़े पी़ राही ने मंगलवार को बताया कि 10 घायलों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया है जबकि आठ को उपचार के लिए ग्वालियर भेजा गया है।
मृतकों के परिजनों को जिला प्रशासन ने 10 -10 हजार रुपये, गंभीर रूप से घायल होने वालों को पांच-पांच हजार रुपये और अन्य घायलों को तीन-तीन हजार की सहायता राशि प्रदान की है। उन्होंने बताया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications