Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

माकपा गठबंधन को तोड़ने में जुटीं ममता

Mamta Banerjee
कोलकाता। लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की सीटों पर मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को पटखनी देने वाली त्रिणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी अब माकपा गठबंधन को तोड़ने में जुट गई हैं। वो ऐसे कि ममता की नजर अब माकपा के सहयोगी दलों फॉरवर्ड ब्‍लॉक और रिवोल्‍यूशनरी सोशलिस्‍ट पार्टी पर है।

पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चे को केवल 15 सीटों पर समेटने वाली ममता बनर्जी ने फॉरवार्ड ब्लॉक और आरएसपी से अपील की है कि वे उनके साथ हाथ मिलाएं। सोमवार रात एक बांग्ला टेलीविजन चैनल 'स्टार आनंद' के कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही।

'बंगाल की जनता परिवर्तन चाहती है'

बनर्जी ने कहा, "मैं एक बार फिर फॉरवर्ड ब्लॉक और आरएसपी से अपील करुंगी। बंगाल की जनता परिवर्तन चाहती है। जनता चाहती है कि माकपा को पराजित करने के लिए हम एक साथ हो जाएं। यदि आरएसपी कोई राजनीतिक कदम उठाता है तो मुझे खुशी होगी।"

बनर्जी ने कहा कि जनता चाहती है कि माकपा को पराजित करने के लिए विभिन्न विचारधाराओं वाले दल एक साथ हो जाएं। उन्होंने कहा कि वह इन दोनों दलों के साथ बातचीत के लिए भी तैयार हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के बारे में बनर्जी ने कहा कि यह माकपा के काफी नजदीक है।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में वाम मोर्चे को राज्य में केवल 15 सीटों पर ही जीत हासिल हुई, जबकि तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस और सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (एसयूसीआई) गठबंधन ने 26 सीटों पर जीत दर्ज की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+