फिलीपींस में भूस्खलन से 26 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अधिकारियों ने कहा है कि प्रभावित क्षेत्र से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर चले जाने को कहा गया है। देश के विभिन्न इलाकों में भूस्खलन से 26 लोग मारे गए हैं। अनेक घायलों को अस्पतालों में दाखिल कराया गया है।
प्रांत के गवर्नर अर्टुरो यूवाई ने बताया है कि पंतूकन क्षेत्र में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। आपदा से निपटने के लिए राहत कार्य चलाए जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications