परमाणु क्षमता वाली अग्नि-2 का परीक्षण

सूत्रों ने इसे सामान्य परीक्षण करार दिया है। इस परीक्षण का उद्देश्य सेना को अपने बूते पर मिसाइल दागने का विश्वास दिलाना था।
3000 किलोमीटर की मारक क्षमता
अग्नि द्वितीय भारत के समेकित निर्देशित प्रक्षेपास्त्र विकास कार्यक्रम का अंग है। इसकी लंबाई 20 मीटर है। 16 टन भार वाली यह मिसाइल करीब 1000 किलोग्राम भार वहन कर सकती है और वजन घटाकर इसकी दूरी 3000 किलोमीटर तक बढ़ाई जा सकती है।
सूत्रों के अनुसार इसे रेल और सड़क मोबाइल लांचर्स से दागा जा सकता है। इस मिसाइल को दागने के लिए तैयार करने में महज 15 मिनट का समय लगता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications