रोजगार और विकास सरकार की प्राथमिकताओं में होंगे : मनमोहन
कांग्रेस संसदीय दल द्वारा प्रधानमंत्री पद के लिए नामित किए जाने के बाद नवनिर्वाचित सांसदों को संबोधित करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा, "निवेश और रोजगार सृजन की गति धीमी हुई है जिससे हमें पार पाना है।"
उन्होंने कहा कि देश के समक्ष जो चुनौतियां हैं वह हतोत्साहित करने वाली हैं. "एशिया में कई देश आगे बढ़ रहे हैं। "
"दुनिया यह देख रही है कि विकास की गति पश्चिम से पूर्व की ओर परिवर्तित हो रही है। पूर्व की आर्थिक विकास की गति को देखते हुए हम इसमें पीछे नहीं रह सकते।"
प्रधानमंत्री ने कहा कि अगले पांच साल "भविष्य के पचास सालों के लिए निर्णायक होंगे" और इसके लिए हमें विकास की गति को फिर से पटरी पर लाना होगा।
उन्होंने कहा कि देश में विकास प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए निवेश की जरूरत होगी और इसके लिए अनुकूल सामाजिक और राजनीतिक वातावरण बहुत मायने रखेगा। ऐसा होने पर ही निवेश संभव होगा।
उन्होंने कहा कि इसे प्राप्त करने के लिए हमें विकास की निरंतरता को सुनिश्चित बनाए रखना होगा। इसके लिए हमें वित्त के बेहतर प्रबंधन की जरूरत होगी। इसके लिए हमें अर्थव्यवस्था में सुधार की जरूरत होगी। इसके लिए हमें कृषि क्षेत्र में काम करना होगा और औद्योगिक उत्पादन में गति तेज करनी होगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए बचत और निवेश दर उच्च रखना अनिवार्य होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications