असम मुठभेड़ में 6 आतंकी मारे गए

सेना प्रवक्ता राजेश कालिया के मुताबिक मुठभेड़ में मारे गए सभी आतंकवादी प्रतिबंधित संगठन डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) के सदस्य थे।
भारी मात्रा में हथियार बरामद
कालिया ने कहा कि मुठभेड़ कारबी आबलोंग जिले के डोंगांफ गांव में हुआ। उन्होंने कहा कि सेना को सूचना मिली थी कि एनडीएफबी के छह से आठ आंतकवादी इलाके में मौजूद हैं। इस पर सेना की रेड हॉर्न्स डिवीजन के जवानों ने उनके खिलाफ कार्रवाई शुरु की।
सेना के अधिकारियों का कहना है कि कुछ आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहे। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications