खुलते ही फिसले शेयर बाजार

Share Market
मुंबई। देश के शेयर बाजार सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को बढ़त के साथ खुलने के बाद लुढ़क गए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 473.61 व निफ्टी 1.80 अंक ऊपर खुला लेकिन उसके तत्काल बाद बाजार में भारी गिरावट आई।

सोमवार को 2110 अंकों की अप्रत्याशित उछाल के बाद अपर सर्किट लगने के कारण समय से पहले बंद हुआ सेंसेक्स आज सुबह करीब 10 बजे 217.64 अंकों की गिरावट के साथ 14,066.27 पर जबकि निफ्टी 123.55 अंक गिरकर 4,199.60 पर कारोबार कर रहा था।

इससे पहले मंगलवार सुबह बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 473.61 अंक उछलकर 14,757.82 पर व नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 1.80 अंक की मामूली बढ़त के साथ 4,324.95 पर खुला।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+