क्लिंटन का भारत आने का कार्यक्रम नहीं
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इयान कैली ने सोमवार को कहा कि अमेरिका भारत की नई सरकार के साथ काम जारी रखना चाहता है। क्लिंटन के भारत दौरे के संबंध में उन्होंने कहा कि अभी इस संबंध में कोई फैसला नहीं लिया गया है।
इससे पूर्व व्हाइट हाउस के प्रवक्ता रोबर्ट गिब्स ने शनिवार को कहा था, "राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत की नई सरकार के साथ सहयोग बनाए रखना चाहते हैं। "
गिब्स ने कहा कि ओबामा ने भारत में हुए आम चुनाव में कांग्रेस नीत गठबंधन की जीत पर बधाई दी। उन्होंने चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए भारत की जनता को भी बधाई दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications