मायावती ने उत्तराखंड के दो बसपा विधायकों को निलंबित किया
लखनऊ में मंगलवार को पार्टी के अखिल भारतीय अधिवेशन में मायावती ने उत्तराखंड से पार्टी के दो विधायकों चौधरी यशवीर सिंह और काजी मोहम्मह निजामुद्दीन को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त के आरोप में पार्टी से निलंबित करने का फैसला सुनाया।
दोनों विधायकों पर आरोप है कि इन्होंने लोकसभा चुनावों के दौरान बसपा प्रत्याशियों को जिताने के बजाय कांग्रेस उम्मीदवारों को जीत दिलाने में मदद की।
बसपा प्रमुख ने दोनों विधायकों से 10 दिनों के भीतर जवाब मांगा है।
ज्ञात हो कि यशवीर सिंह उत्तराखंड की इकबालपुर विधानसभा सीट से और काजी मो. निजामुद्दीन मंगलोर विधानसभा सीट से बसपा के विधायक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications