मूक-बधिर से सामूहिक बलात्कार, एक गिरफ्तार (लीड-1)
जिले के गोसाईगंज थाना प्रभारी परशुराम सिंह ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि पीड़िता के परिजनों की तरफ से सोमवार रात मामला दर्ज कराने के बाद मंगलवार को विमल (25 वर्ष) नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि घटना में उसके साथ उसके दो साथी भी शामिल थे।
सिंह ने कहा कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। साथ ही उनके परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने बताया कि पीड़िता के चिकित्सीय परीक्षण में बलात्कार की पुष्टि हुई है। पुलिस के मुताबिक घटना सुदनापुर गांव की है, जहां सोमवार को एक मूक-बधिर किशोरी खेत से घर लौट रही थी, तभी वहां घात लगाए बैठा गांव का युवक विमल अपने दो साथियों के साथ उसे अगवाकर सुनसान जगह पर ले गया और उसके हाथ-पैर बांधकर उससे सामूहिक बलात्कार किया।
घटनास्थल के पास से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में भर्ती पीड़िता की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications