सुरक्षा गार्ड ने अधिकारी को चाकू मारा
जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि सीमेंट कंपनी में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करने वाला प्रेम कुमार वर्मा ने कंपनी के अधिकारी कर्णदीप पटेल को सोमवार को चाकू मार कर घायल कर दिया। अधिकारी ने कुछ दिन पहले उसे नौकरी से निकाल दिया था। सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पटेल को गंभीर अवस्था में डा.भीमराव अंबेडकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां अब उनकी हालत खतरे से बाहर है।
इंडो -एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications