बाल ठाकरे ने राज ठाकरे से सभी संबंध तोड़े
बाल ठाकरे ने कहा, "कोई भी व्यक्ति जो मराठी का दुश्मन होगा वह मेरा भी दुश्मन होगा।" माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में मुंबई में शिवसेना-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन की हार की वजह से बाल ठाकरे ने यह कदम उठाया है।
एमएनएस मुंबई में शिवसेना के पारंपरिक वोट में सेंध लगाने में कामयाब हुई थी।
राज ठाकरे से रिश्ते तोड़ने के बाल ठाकरे के फैसले पर एमएनएस के उपाध्यक्ष वी.सारस्वत ने कहा कि यह चाचा और भतीजे के बीेच का मामला है और इस पर किसी को टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications