पटना में 11 अपराधी गिरफ्तार, 76 हजार रुपये बरामद
पटना के नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) अनवर हुसैन ने बताया कि कदमकुआं थाना क्षेत्र में ये लोग कई दिनों से रह रहे थे तथा कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके थे।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास से छह पिस्तौल, 11 जिन्दा कारतूस, 76 हजार रुपये समेत 19 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।
सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में से अधिकांश लोग पटना सिटी के रहने वाले हैं जबकि कुछ लोग हाजीपुर के निवासी बताए जाते हैं जो यहां किराए के मकान में रह रहे थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है। आशंका है कि गिरफ्तार लोग शंकर कुमार गिरोह के सदस्य हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications