साधू-सन्तों का मंत्री के बंगले पर धरना
भोपाल के छोला रोड पर स्थित काली मंदिर के सामने शराब की दुकान है। साधू-संत लम्बे अरसे से इस शराब की दुकान को हटाए जाने की मांग करते आ रहे हैं। साधुओं का कहना है कि नगरीय प्रशासन मंत्री गौर ने पूर्व में उन्हें आश्वासन दिया था कि शराब दुकान को हटा दिया जाएगा, मगर ऐसा नहीं हुआ। इसीलिए मंगलवार को साधू-संत गौर के बंगले पर जा पहुंचे और कई घंटे तक वहां धरना देकर बैठे रहे, मगर गौर ने दुकान को हटाने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होने का हवाला देते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications