उज्जैन में पानी के लिए फिर खून बहा
मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम ने बस्तियों तक पानी पहुंचाने के लिए टेंकरों की व्यवस्था की है। मंगलवार को एक टेंकर जब पानी वितरण के लिए कार्तिक चौक पहुंचा तो वहां दो परिवारों में पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। खातून बी और याकूब अजहर के परिवारों ने एक दूसरे की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं डंडे और तलवारें भी चली। इस मारपीट में कुल छह लोगों को चोंटें आई हैं।
महाकाल थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी दौलत सिंह गुर्जर ने आईएएनएस को बताया है कि पानी को लेकर मारपीट करने वाले दोनों पक्षों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मालूम हो कि उज्जैन में पानी को लेकर कई बार संघर्ष हो चुका है। एक बार तो पानी हासिल करने के लिए टेंकर चालक पर भी लोगों ने चाकू से हमला कर दिया था। जिला प्रशासन और नगर निगम ने पेयजल उपलब्ध कराने के कई वैकल्पिक इंतजाम किए है मगर बात नहीं बन पा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications