स्वात में पाकिस्तानी सेना ने 16 आतंकवादियों को मार गिराया
अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा बल फिलहाल घाटी में अपनी स्थिति मजबूत करने में जुटे हैं।
इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस विभाग ने कहा कि रात भर चले संघर्ष में तीन जवानों की मौत हो गई और एक अधिकारी समेत 16 सैनिक घायल हो गए।
इस बीच सेना ने स्वात शहर को घेर लिया है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
स्वात घाटी में नजाराबाद क्षेत्र में एक पाकिस्तानी सैनिक की मौत हो गई।
एक अन्य घटना में तख्ताबंद क्षेत्र में सेना के साथ संघर्ष में 14 तालिबानी आतंकवादी मारे गए। यहां सेना तलाशी अभियान चला रही है। यहां संघर्ष में दो सैनिकों की मौत हो गई जबकि आठ घायल हो गए। एक अन्य घटना में दो और आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications