गाजियाबाद में बड़ी परियोजना की स्थापना में आएगी मुश्किल : राजनाथ
संसदीय क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद देने के लिए यहां आए राजनाथ ने कहा कि वह राजग की जीत के प्रति आश्वस्त थे और इसी कारण 2000 से 2,500 करोड़ रुपये की परियोजना की बात कही थी।
उन्होंने कहा कि उनका सपना दिल्ली मेट्रो को गाजियाबाद तक पहुंचाने की थी।
उन्होंने कहा कि हालांकि वह शहर के विकास के लिए अपनी पूरी ऊर्जा लगा देंगे। उन्होंने कहा कि अगर राजग की सरकार बनती तो उनके लिए क्षेत्र में बड़ी परियोजना लाना काफी असान होता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications