नई सरकार से जनता को बहुत उम्मीदें : मनमोहन (लीड-1)

उन्होंने कहा कि देश की जनता, खासकर युवा वर्ग 'चलता है' कि मानसिकता को अब बर्दाश्त करने वाला नहीं है।

कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुनने के लिए बुलाई गई संसदीय दल की बैठक में आए सभी सांसदों को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, "भारी संख्या में युवाओं ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है। युवाओं का चरित्र ही कुछ ऐसा होता है कि वे संयम नहीं रख पाते। इसलिए काम चलाऊ व्यवस्था को वे आसानी से बर्दाश्त नहीं करने वाले हैं। "

बेहतर सरकार देने की जरूरत पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि देश का युवा वर्ग उम्मीद करता है कि सरकार नई ऊर्जा के साथ काम करेगी। वह जिम्मेदार सरकार चाहता है। वह चाहते है कि सरकार उसकी उम्मीदों पर खरा उतरे।

मनमोहन सिंह ने कहा, "देश की जनता ने हमारे पक्ष में जनादेश दिया है। जनता ने सत्ता विरोधी लहर होने की अवधारणा को झूठला दिया है।"

उन्होंने कहा, "हमें कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। हमारे पक्ष में मिले जनादेश को संभाले रखने के लिए यह जरूरी है। यह हमारी पार्टी और हमारी सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती है।"

उन्होंने कहा, "हमारी प्राथमिकता सरकार में नई ऊर्जा भरने और शासन में सुधार लाने की होगी। सरकार को हमें अधिक जिम्मेदार, प्रभावी और क्रियाशील बनाना पड़ेगा।"

मनमोहन ने कहा, "हम दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी राजनीतिक दलों की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाते हैं और उन्हें रचनात्मक विपक्ष की भूमिका का निर्वाह करने का आह्वान करते हैं।"

उन्होंने कहा, "मुझे पूरी उम्मीद है कि 15वीं लोकसभा में सहयोग और काम करने की भावना रहेगी।"

नवनिर्वाचित सांसदों को उन्होंने से कहा, "मुझे पूरी उम्मीद है कि आप अपने वोटरों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+