नवीन पटनायक बीजद विधायक दल के नेता चुने गए
मंगलवार को भुवनेश्वर स्थित पार्टी मुख्यालय में बुलाई गई पार्टी विधायक दल की बैठक में पटनायक को निर्विरोध नेता चुना गया।
हाल ही में संपन्न हुए राज्य विधानसभा के चुनाव में बीजद को कुल 147 सीटों में से 103 सीटों पर तथा राज्य की 21 संसदीय सीटों में से उसे 14 सीटों पर विजय मिली।
राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से 11 वर्षो पुराने गठबंधन के टूटने के बाद बीजद को मिली इस शानदार सफलता को राजनीतिक हलकों में बड़े आश्चर्य के रूप में देखा जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications