प्रभाकरन की मौत के बाद तमिलनाडु में हिंसा की घटनाएं
यहां से 135 किलोमीटर दूर वेलोर में विदुथलई चिरुथैकल काची (वीसीके) के सदस्यों ने धरना दिया। इस दौरान बसों पर पथराव किया गया।
श्रीलंका में तमिलों के मारे जाने के विरोध में कोयंबटूर सेंट्रल जेल में 90 कैदियों ने भूख हड़ताल रखी।
राज्य के पुलिस महानिदेशक के. पी. जैन ने कहा कि सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रभाकरन के मारे जाने के बाद उसके लड़ाके भारतीय सीमा में प्रवेश कर सकते हैं, इसे देखते हुए तटीय इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
यहां श्रीलंका उच्चायोग, श्रीलंका एयरलाइंस के साथ ही कांग्रेस और द्रमुक कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications