दंगों की आरोपी पूर्व मंत्री माया कोडनानी को जमानत
राज्य की पूर्व महिला कल्याण और उच्च शिक्षा मंत्री कोडनानी के वकील मितेश अमीन ने आईएएनएस से कहा कि अहमदाबाद के नगर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने नरोदा गाम मामले में जमानत दे दी है जबकि नरोदा पाटिया के मामले में जमानत पर सुनवाई जारी है।
कोडनानी ने पिछले माह जमानत याचिका दाखिल की थी।
कोडनानी को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त विशेष जांच टीम ने आरोपी बनाया है। उन पर गोधरा कांड के बाद राज्य में भड़के हिंसा के दौरान भीड़ को उकसाने का आरोप है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications