शिक्षक ने नाबालिग छात्रा से किया 280 बार बलात्कार
शिक्षक ने छात्रा के साथ 12 वर्ष की उम्र में बलात्कार शुरू किया था। अब छात्रा की उम्र 17 वर्ष है।
अदालत ने शिक्षक चू ची वा (39) को नाबालिग छात्रा से वर्ष 2004-2006 के दौरान बलात्कार करने के आरोप में दोषी करार दिया। उसे 8 जून को सजा सुनाई जाएगी।
छात्रा ने पुलिस को बताया कि चू ने उसके साथ महीने में औसतन 10 बार बलात्कार किया और अब तक उसने करीब 280 बार बलात्कार किया।
चू स्कूल में छात्रा को शारीरिक शिक्षा और गणित विषय पढ़ाता था। स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद चू ने छात्रा को ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया और इसी दौरान उसने चू के साथ बलात्कार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications