एल एंड टी का जीई हिताची के साथ समझौता
इससे पहले एल एंड टी ने ऐसा ही समझौता अमेरिका की वेस्टिंगहाउस इलेक्ट्रिक, कनाडा की एटामिक एनर्जी और रूस की एटमस्ट्रेएक्सपोर्ट के साथ कर चुकी है।
कंपनी ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा, "भारत की घरेलू भारी जल परमाणु संयंत्र परियोजनाओं के लिए उपकरण बनाने, निर्माण और परियोजना प्रबंधन के क्षेत्र में एल एंड टी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।"
दोनों कंपनियों ने परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के निर्माण में घरेलू क्षमताओं के उपभोग की आशा जताई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications