कर्नाटक को नजरअंदाज किया तो अगली बार कांग्रेस का सफाया होगा : भाजपा
कर्नाटक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सदानंद गौड़ा ने आईएएनएस से एक खास बातचीत में कहा, "कर्नाटक में कांग्रेस बुरी तरह हारी है। राज्य की 28 में से सिर्फ 6 ही सीट वह जीत सकी है। हम उम्मीद करते हैं कि संप्रग अब हमें नजरअंदाज करना बंद करेगा। हम विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं करते।"
उन्होंने कहा, "प्रदेश की जनता ने भारी संख्या में भाजपा के पक्ष में मतदान किया क्योंकि संप्रग ने राज्य के साथ सौतेला व्यवहार किया है।"
गौड़ा ने कहा, "केंद्र का रुख यही रहा तो मुझे अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि अगले चुनावों में उसका राज्य से सफाया हो जाएगा।"
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने प्रदेश की 19 सीटें जीती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications