शेयर बाजारों में रहा मिलाजुला रुख (राउंडअप)

सेंसेक्स ने दिनभर भारी उतार चढ़ाव के बीच कारोबार किया। सुबह बढ़त के साथ खुलने वाले शेयर बाजार पहले 10 मिनट के कारोबार में तेजी से फिसल गए लेकिन अंतत: ये हल्की बढ़त कायम करने में कामयाब रहे। सेंसेक्स में रियल्टी, बैंकिंग, पूंजीगत वस्तुओं और आटो सेक्टर के सूचकांक खासी बढ़त के साथ, जबकि प्रौद्योगिकी, दैनिक उपयोग की उपभोक्ता वस्तुओं, तेल एवं गैस आदि सेक्टरों के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। रियल्टी सेक्टर का सूचकांक 12.80 फीसदी जबकि बैंकिंग सूचकांक 6.84 फीसदी और पूंजीगत वस्तुओं का सूचकांक 6.33 फीसदी उछलकर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 473.61 अंक उछलकर 14,757.82 पर खुला। दिन भर उतार चढ़ाव में कारोबार करने के बाद सेंसेक्स 17.82 अंकों की हल्की बढ़त के साथ 14,302.03 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 14,930.54 के उच्चतम और 13,834.13 के निचले स्तर पर कारोबार किया।

बीएसई के मिडकैप व स्मालकैप सूचकांकों में मंगलवार को भारी बढ़त देखी गई। मिडकैप सूचकांक 153.34 अंक उछलकर 4,407.82 पर और स्मालकैप सूचकांक 117.40 अंक उछलकर 4,784.14 के स्तर पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 1.80 अंक की मामूली बढ़त के साथ 4,324.95 पर खुला। निफ्टी कारोबार के अंत में 4.70 अंकों की गिरावट के साथ 4,318.45 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने भी दिन के कारोबार के दौरान 4,167.65 के निचले और 4,509.40 के ऊपरी स्तर पर कारोबार किया।

बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और यहां 1,924 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी जबकि 742 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

सेंसेक्स में कारोबार के दौरान डीएलएफ लिमिटेड, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयरों की कीमतों में इजाफा और इंफोसिस, विप्रो लिमिटेड और टीसीए लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में गिरावट आई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+