मनमोहन सिंह चुने गए कांग्रेस संसदीय दल के नेता (लीड-1)

संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में कांग्रेस के नवनिर्वाचित सदस्यों की मौजूदगी में सोनिया ने संसदीय दल के नेता के रूप में मनमोहन सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।

इस अवसर पर सोनिया ने कहा कि पिछले पांच वर्षो के कार्यकाल में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने जो कीर्तिमान स्थापित किए हैं वह प्रेरणादायी है।

नेता के रूप में मनमोहन सिंह का नाम प्रस्तावित करते हुए सोनिया ने कहा, "कांग्रेस के संविधान की धारा 5बी के अनुसार प्रधानमंत्री पद के लिए मैं डा. मनमोहन सिंह के नाम का प्रस्ताव रखती हूं और आपसे उन्हें समर्थन करने का आग्रह करती हूं।"

उन्होंने कहा, "पिछले पांच वर्षो का मनमोहन सिंह का जो रिकार्ड रहा है, वह अपने आप में बहुत कुछ बयान करता है। आने वाले वर्षो में हम उनके नेतृत्व में आगे बढ़ना चाहते हैं। उन्होंने पिछले पांच वर्षो में जिस दृढ़ता और प्रभावी तरीके से सरकार चलाई वह हमें प्रेरित करने वाला है। हम सभी को मिलकर उन्हें बधाई देनी चाहिए।"

इस अवसर पर सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल का अध्यक्ष चुना गया। वरिष्ठ नेता प्रणब मुखर्जी ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा जिसका सलमान खुर्शीद, किशोरचंद्र देव, मीनाक्षी नटराजन और मल्लिकार्जुन खड़गे ने समर्थन किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+