मूक-बधिर के साथ सामूहिक बलात्कार
जिले के गोसाईगंज थाना-प्रभारी परशुराम सिंह ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि पीड़िता के परिजनों की तरफ से सोमवार रात मामला दर्ज कराने के बाद मंगलवार को विमल (25 वर्ष) नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि घटना में उसके साथ उसके दो साथी भी शामिल थे।
उन्होंने बताया कि पीड़िता के चिकित्सीय परीक्षण में बलात्कार की पुष्टि हुई है। पुलिस के मुताबिक घटना सुदनापुर गांव की है, जहां सोमवार को एक मूक-बधिर किशोरी खेत से घर लौट रही थी, तभी वहां घात लगाये बैठा गांव का युवक विमल अपने दो साथियों के साथ उसे अगवाकर सुनसान जगह पर ले गया और हाथ-पैर बांधकर सामूहिक बलात्कार किया।
घटनास्थल के पास से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने पाड़िता को अस्पताल पहुंचाया और बाद में आगे की कार्रवाई हो सकी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications