म्यांमार में प्रशिक्षित होते हैं बांग्लादेशी आतंकवादी

बांग्लादेशी समाचार पत्र 'डेली स्टार' के अनुसार प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) का म्यांमार के अकरान प्रांत में स्थित आतंकवादी संगठन रोहिंग्या सोलिडेरिटी ऑर्गेनाइजेशन (आरएसओ) से नजदीकी संबंध रहा है।

जेएमबी के विस्फोटकों के विशेषज्ञ बोमा मिजान ने पूछताछ के दौरान इसका खुलासा किया। उसे 14 मई को गिरफ्तार किया गया था। म्यांमार सीमा के समीप एक शिविर में मिजान और जेएमबी के अन्य सदस्यों को आरएसओ प्रशिक्षण देता रहा है।

समाचार पत्र के अनुसार प्रशिक्षण की व्यवस्था जेएमबी प्रमुख शेख अब्दुर्रहमान किया करता था, जिसे हत्या के मामले में दोषी पाए जाने पर मौत के घाट उतार दिया गया था।

बांग्लादेश के एक अन्य आतंकवादी संगठन हरकत-उल-जिहाद-अल-इस्लामी (हूजी) का भी आरएसओ के साथ करीबी संबंध रहा है। समाचार पत्र के अनुसार मिजान ने कहा कि आरएसओ बांग्लादेशी आतंकवादियों को चटगांव के समीप स्थित इलाकों में प्रशिक्षण दिया करता था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+