लद्दाख के सांसद ने नेकां में शामिल होने की खबरों का खंडन किया

श्रीनगर, 19 मई (आईएएनएस)। लद्दाख से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार लोकसभा चुनाव जीतने वाले गुलाम हसन खान ने नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) में वापसी की खबरों का खंडन किया है।

खान ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा, "मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैंने किसी राजनीतिक दल का दामन नहीं थामा है। नेकां के वरिष्ठ नेता फारूक अब्दुल्ला के कहने पर मैंने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार को सिर्फ समर्थन दिया है। मैं नेकां में शामिल नहीं हुआ हूं। मैं निर्दलीय ही रहना चाहता हूं।"

उल्लेखनीय है कि खान ने सोमवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के निवास पर एक संवाददाता सम्मेलन में नेंका में वापसी की घोषणा की थी।

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने खान की नेकां में वापसी पर आपत्ति जताई है। चूंकि खान ने लद्दाख से कांग्रेस के ही उम्मीदवार पी. नामग्याल को 3000 मतों से हराया था इसलिए कांग्रेस को इस पर आपत्ति है। हालांकि सोमवार को खुद फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि खान की नेकां में वापसी का कांग्रेस की हरी झंडी मिल चुकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+