झारखंड में भाजपा व जद (यु) के बीच तकरार
भाजपा और जद (यु) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजद) के दो महत्वपूर्ण घटक दल हैं। दोनों ने राज्य की 14 में से 12 लोकसभा सीटों पर एक साथ चुनाव लड़े थे। भाजपा ने आठ सीटों पर जीत हासिल की जबकि जद (यु) की भारी अंतर से दोनों सीटों पलामू और चतरा पर हार हुई।
परिणामों से उत्साहित भाजपा ने कहा कि उसे अब जद (यु) की जरूरत नहीं है।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रघुबर दास ने कहा, "विधानसभा चुनाव में भाजपा अकेले मैदान में उतरेगी। लोकसभा चुनाव के परिणामों से प्रदेश में जद (यु) की स्थिति का पता चल गया है। चुनाव लड़ने के लिए हमें किसी राजनीतिक दल के सहयोग की जरूरत नहीं है। भाजपा सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।"
जद (यु) के प्रदेशाध्यक्ष जनेश्वर महतो ने कहा कि पलामू और चतरा में उसके उम्मीदवारों के खिलाफ भाजपा ने काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को अतिविश्वास में नहीं आना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications