उत्तर भारत में लू चलने के आसार
मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार अगले दो दिनों में उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में गर्म हवाएं (लू) चल सकती है।
राजस्थान के श्रीगंगानगर में सोमवार को अधिकतम तापमान 47.7 डिग्री सेल्सियय रिकार्ड किया गया। दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने की आश्ांका है।
विभाग के मुताबिक इस दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड और उड़ीसा में तूफान तथा ओला वृष्टि हो सकती है जबकि अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, केरल और लक्ष्द्वीप में भारी बारिश हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications