सपा ने संप्रग को समर्थन का पत्र राष्ट्रपति को सौंपा

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) ने मंगलवार को केंद्र की कांग्रेसनीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (सपं्रग) सरकार को समर्थन देने की औपचारिकता पूरी कर दी। इस सिलसिले में सपा महासचिव अमर सिंह ने राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल को समर्थन का पत्र सौंप दिया।

राष्ट्रपति को समर्थन का पत्र सौंपने के बाद पत्रकारों से बातचीत में सिंह ने कहा, "मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसनीत संप्रग सरकार को समर्थन देना अवसरवादिता की राजनीति नहीं है।"

उन्होंने कहा, "मनमोहन सिह ने समर्थन के संबंध में मुझसे बात की है। सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की ओर से मुझे संप्रग सरकार को समर्थन देने के लिए अधिकृत किया है।"

सिंह ने कहा, "हम अवसरवादिता की राजनीति नहीं कर रहे हैं। हमारे से समर्थन से परमाणु करार संभव हो सका और मनमोहन सरकार बची थी।"

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले हमने कांग्रेस के लिए 19 सीटें छोड़ी थी लेकिन वह 25 सीटों के लिए अड़ी हुई थी। कोई फार्मूला नहीं निकल पाया इसलिए हमने अलग-अलग चुनाव लड़ा। हमें केंद्र सरकार में कोई मंत्री पद नहीं चाहिए।

उत्तर प्रदेश की सत्ताधारी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) द्वारा संप्रग सरकार को समर्थन देने की घोषणा को सिंह ने अवसरवादिता की राजनीति करार दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+