आईएसआई के तालिबान से रिश्ते बरकरार : गेट्स

अमेरिकी रक्षा मंत्री रॉबर्ट गेट्स ने सीबीएस के 60 मिनट्स कार्यक्रम के दौरान रविवार को यह टिप्पणी पाकिस्तान और अफगानिस्तान में आतंकवादियों को आईएसआई के समर्थन के बारे में की।

उन्होंने कहा, "वे इन गुटों के साथ संबंध बरकरार रखे हुए हैं। मेरे विचार से यह सामरिक ढाल की तरह है। वे नहीं जानते कि अफगानिस्तान में कौन विजयी होगा।"

उन्होंने कहा, "उन्हें यह तय नहीं कि सीमावर्ती क्षेत्र में क्या होने वाला है इसलिए कुछ हद तक वे दोनों ओर चल रहे हैं।"

जब से अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अफगानिस्तान-पाकिस्तान रणनीति जारी की है तभी से गेट्स और अन्य वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आतंकी गुटों के साथ आईएसआई के रिश्तों पर चिंता जाहिर की है।

गेट्स और चीफ्स ऑफ स्टॉफ एडमिरल माइक मुलेन ने सुझाव दिया है कि पाकिस्तान के साथ अमेरिका के सशक्त स्थायी संबंधों से आतंकी गुटों के साथ आईएसआई के रिश्तों में दूरी आ सकती है।

मुलेन पहले भी इस बात पर जोर दे चुके हैं कि आईएसआई को अपने सामरिक दृष्टिकोण में बदलाव लाने की जरूरत है। उन्होंने सोमवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि समय और संयम के साथ अमेरिका यह साबित करेगा कि उसने पाकिस्तान में अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी की हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+