झारखंड में बारुदी सुरंग विस्फोट में एक की मौत
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिले के पोमगीर गांव के समीप तैनात सुरक्षाकर्मियों के वाहन को निशाना बनाकर नक्सलियों ने विस्फोट किया।
जिस समय विस्फोट हुआ उस समय वाहन में केवल चालक था। विस्फोट में घायल जवानों को रांची स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
उल्लेखनीय है कि राज्य के 24 में से 18 जिलों में नक्सली सक्रिय हैं। गत आठ वर्षो में नक्सली हिंसा में लगभग 1,500 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications