संप्रग सरकार को समर्थन पत्र देगा जद (एस)
जद (एस) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा के पुत्र कुमारस्वामी ने कहा, "कांग्रेस के कर्नाटक मामलों के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने हमसे सरकार को समर्थन देने को कहा है। हम समर्थन पत्र देने पर सहमत हो गए।"
समर्थन की शर्तो के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "बिना शर्त"।
कुमारस्वामी ने कहा कि उन्होंने मंगलवार सुबह अजाद से मुलाकात की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications