प्रभाकरन का शव मिला: सेना प्रमुख
कोलंबो, 19 मई (आईएएनएस)। तमिल विद्रोही संगठन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे)प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन का शव मिल गया है। यह जानकारी श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को दी। सरकारी टीवी पर स्ट्रेचर पर रखे प्रभाकरन के शव की तस्वीरें दिखाई गई हैं।
रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी बयान में सेना प्रमुख सरत फोंसेका ने कहा है कि प्रभाकरन का शव कुछ ही समय पहले मिला।
वेबसाइट के अनुसार "प्रभाकरन ने आखिरी दम तक अपनी जान बचाने की कोशिश की।"
बयान के अनुसार, "लिट्टे प्रमुख का शव मेजर जनरल कमल गुनारत्ने के नेतृत्व में 53 डिवीजन के सैनिकों ने खोजा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications