क्या प्रभाकरण ने आस्महत्या कर ली?

यह भी अफवाह है कि कि 55 वर्षीय छापामार नेता प्रभाकरण ने अपने 300 साथियों के साथ शुक्रवार रात खुद को बम धमाके से उड़ा लिया, ताकि उनके शव श्रीलंका के सेना को कभी नहीं मिलें।
अभी इस इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हे कुछ शव मिले हैं लेकिन अभी शिनाख्त जारी है कि कि क्या यह वाकई में प्रभाकरण का ही शव है। सेना के चार अन्य सूत्रों ने शव मिलने और उसकी शिनाख्त किए जाने की पुष्टि की।
हालांकि श्रीलंका के सूचना मंत्री लक्ष्मण यापा अबेवारडेना ने कहा "प्रभाकरण की मौत के बारे में हमारे पास कोई खबर नहीं है और इस तरह की खबरें सही नहीं हैं। यहां तक कि लिट्टे के जले हुए शव बरामद होने की खबर भी गलत है"।


Click it and Unblock the Notifications