बाज़ार अपर सर्किट में कारोबार रुका

मुम्बई। शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में इतनी ज्यादा बढ़त दर्ज की गई कि एक ‍ही दिन में दो बार अपर सर्किट लगाकर कारोबार दिनभर के लिए रोकना पड़ा।

आम चुनावों में यूपीए को मिले बहुमत के बाद बाज़ार में उम्मीद से कहीं ज्यादा बढ़त देखी गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 1300 पॉइंट ऊपर चला गया और सेंसेक्स ने 13000 के रेसिसटेंस लेवल को तोड़ दिया। निफ्टी में भी करीब 600 पॉइंट से ज्यादा की बढ़त देखी गई और निफ्टी ने 4200 के रेसिसटेंस लेवल को तोड़ दिया।

इसके बाद बाजार अपर सर्किट के दायरे में आ गया और दो घंटे के लिए ट्रेडिंग रोकनी पड़ी। बढ़त की स्थिति को बाजार का अपर सर्किट में जाना कहते हैं और गिरावट की स्थिति को बाजार का लोअर सर्किट में जाना कहा जाता है।

बाजार में 11 बजकर 56 मिनट पर जैसे ही दोबारा कारोबार शुरू हुआ सेंसेक्स और निफ्टी में फिर जबरदस्त तेजी देखी गई। इसके बाद सेंसेक्स में 2000 पॉइंट और निफ्टी में करीब 650 पॉइंट का उछाल आया जिसके कारण कारोबार दिन भर के लिए रोक दिया गया।

नियम के मुताबिक, किसी एक कारोबारी दिन में बाजार में एक खास सीमा से ज्यादा बढ़त या गिरावट होने पर कारोबार कुछ वक्त के लिए रोक दिया जाता है। शुक्रवार को आम चुनाव के नतीजों से पहले शेयर बाजारों बढ़त देखी गई थी। बीएसई 307.95 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 12180.86 पर बंद हुआ था। नैशनल स्टॉक का निफ्टी भी 81 अंक ऊपर 3,674 पर पहुंच गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+