तमिल विद्रोही नेता प्रभाकरण मारे गए

श्रीलंका के सरकारी टेलिविज़न पर ये ख़बर प्रसारित की गई है.
इसके साथ ही श्रीलंका सेना के प्रमुख ने टेलिविज़न पर कहा कि श्रीलंका में लिबरेशन टाइगर्स ऑफ़ तमिल ईलम के विद्रोहियों के विरुद्ध जो सैनिक अभियान चल रहा था वह समाप्त हो गया है.
प्रभाकरण का जीवन
इससे पहले सेना ने कहा था कि संघर्ष में प्रभाकरण के बेटे चार्ल्स एंटोनी के अलावा तीन वरिष्ठ तमिल विद्रोही नेता मारे गए.
सेना के अनुसार एलटीटीई की राजनीतिक शाखा के प्रमुख बालसिंघम नदेसन, शांतिवार्ता सचिवालय के प्रमुख सीवर्तनम पुलीदेवन और सैन्य कमांडर रमेश का शव बरामद हुआ है.
लेकिन बीबीसी संवाददाता का कहना है कि इन ख़बरों की पुष्टि करना असंभव है क्योंकि पत्रकारों को संघर्ष वाले इलाक़ों में जाने की अनुमति नहीं है.
श्रीलंका सरकार का अब तक कहना था कि सैनिक अंतिम लड़ाई लड़ रहे हैं जबकि तमिल विद्रोहियों से जुड़ी एक वेबसाइट का कहना था कि वह आम तमिल लोगों की जान बचाने के लिए हथियार डालने को तैयार है.


Click it and Unblock the Notifications