इस्तीफा नहीं देंगे करातः माकपा
नई दिल्ली। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने जोर देकर कहा है कि लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन को लेकर महासचिव प्रकाश करात के इस्तीफे का सवाल ही पैदा नहीं होता। माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य निरूपम सेन ने से
कहा, "उन्हें क्यों इस्तीफा देना चाहिए।" उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव परिणाम को लेकर न तो उनके और न ही पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य के इस्तीफे का सवाल पैदा होता है।
वाम मोर्चा के गढ़ कहे जाने वाले पश्चिम बंगाल और केरल में पार्टी को भारी नुकसान हुआ है। नई लोकसभा में पार्टी के सांसदों की संख्या 43 से घटकर 16 हो गई है। यहां तक की माकपा के सांसदों की संख्या बंगाल में उसके प्रतिद्वंद्वी तृणमूल कांग्रेस से तीन कम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications