शेयर बाज़ार में भारी उछाल, कारोबार रोकना पड़ा

शेयर बाज़ार में भारी उछाल, कारोबार रोकना पड़ा

शुरुआती कारोबार में ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स करीब 1300 अंक ऊपर चला गया और वह 13000 के स्तर को पार कर गया.

निफ़्टी में भी लगभग 600 अंकों की बढ़त देखी गई और उसने 4200 के स्तर को पार कर लिया.

इसके बाद बाजार अपर सर्किट के दायरे में आ गया और कारोबार रोकना पड़ा.

नियमों के अनुसार किसी एक कारोबारी दिन में बाज़ार में एक सीमा से ज्यादा बढ़त या गिरावट होने पर कारोबार कुछ वक्त के लिए रोक दिया जाता है.

बढ़त की स्थिति को बाजार का अपर सर्किट में जाना कहते हैं और गिरावट की स्थिति को बाजार का लोअर सर्किट में जाना कहा जाता है.

उतार चढ़ाव में झूल रहे शेयर बाज़ार में अपर सर्किट लगना ऐतिहासिक घटना माना जा रहा है.

ग़ौरतलब है कि शुक्रवार को आम चुनाव के नतीजों से पहले इससे पहले शेयर बाज़ार अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए थे.

बीएसई सेंसेक्स 308 अंकों के उछाल के साथ 12180 पर बंद हुआ था.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी भी 81 अंक ऊपर 3,674 पर बंद हुआ था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+