ठाकरे ने मराठियों से मांगा जवाब

बाल ठाकरे ने पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में लिखा है, 'शिवसेना ने महाराष्ट्र के अन्य भागों में बेहतर प्रदर्शन किया है, लेकिन मुंबई और ठाणे के लोगों ने मुझे इस उम्र में दर्द दे दिया है।' बाल ठाकरे ने लिखा, 'मुगलों ने मराठी लोगों को बांटने के लिए सूर्याजी पिसाल का सहारा लिया। सूर्याजी पिसाल एक विश्वासघाती मराठा थे, जिन्होंने 1689 में रायगढ़ किले के दरवाजे मुगलों के लिए खोल दिए थे।'
राज ठाकरे पर इशारा
इस बात तें ठाकरे का इशारा अपने भतीजे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे की ओर था। वर्तमान में इसका तातपर्य यही है कि कांग्रेस ने राज ठाकरे का सहारा लेकर मराठियों के वोट काट दिये। हालांकि उन्होंने राज ठाकरे का नाम नहीं लिया।
ठाकरे ने यह माना कि मनसे प्रत्याशियों के कारण शिवसेना के वोट कट गये, जिस कारण भाजपा-शिवसेना गठबंधन के प्रत्याशी मुंबई और ठाणे में हारे।


Click it and Unblock the Notifications