लालू यादव का रेल से उतरना तय

लालू, मुलायम को नहीं बुलाया
संप्रग के सूत्रों की मानें तो इस बार लालू यादव को कोई भी मंत्रालय मिलना मुश्किल है, क्योंकि मंगलवार को बुलायी गई संप्रग की बैठक में लालू यादव, मुलायम सिंह यादव और राम विलास पासवान को आमंत्रित नहीं किया गया है।
उधर कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने भी यह कहकर लालू की इच्छाओं पर पानी फेर दिया कि जब लालू और मुलायम ने साथ चुनाव नहीं लड़ा तो उन्हें सरकार का हिस्सा नहीं बनाना चाहिए। राजीव शुक्ला ने कहा कि कई निर्दलीय उनके साथ अने को तैयार हैं। यही नहीं कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने भी कहा है कि संप्रग की अगली बैठक में उन्हीं घटक दलों को आमंत्रित किया जाएगा, जो चुनाव के पहले से ही कांग्रेस के साथ हैं।
मंत्रिमंडल का इस्तीफा आज
सोमवार को सभी मंत्री अपने-अपने इस्तीफे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सौंप देंगे, जिसके बाद प्रधानमंत्री अपना और अपने मंत्रियों के इस्तीफे राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल को सौंप देंगे।
सपा ने की पेशकश
कल तक सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर शब्दों के वार कर रहे समाजवादी पार्टी के मुखिलया मुलायम सिंह यादव और महासचिव अमर सिंह ने चुनाव परिणाम आते ही अपना रुख बदल दिया। मुलायम और अमर सिंह ने मनमोहन सिंह से मिलकर उन्हें अपना समर्थन देने की पेशकश की है। लेकिन कांग्रेस ने जवाब में कहा है कि वो सभी धर्मनिरपेक्ष दलों के समर्थन का स्वागत है, बशर्ते इसके साथ कोई मांग नहीं जुड़ी हो।


Click it and Unblock the Notifications