जयाप्रदा ने आज़म खां को शुक्रिया कहा

जयाप्रदा ने रामपुर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि "मुझे चुनाव में विजय दिलाकर रामपुर की जनता ने उन ताकतों को सबक सिखाया है जो उनके प्रत्याशी होने का विरोध कर रहे थे"।
आजम खान का शुक्रिया अदा करते हुए जयाप्रदा ने कि यदि आजम खान उनका विरोध नहीं करते तो शायद ही वह यहां से जीत पातीं। उन्होंने कहा, यह चुनाव उन्होने नही बल्कि यहां की जनता ने लड़ा है और उन ताकतों को शिकस्त दी है जो सपा की जड़ उखाड़ना चाहते हैं।
जया ने कहा कि वर्ष 2004 के चुनाव में आज़म खान ने उनको विजय दिलवाने के लिए कड़ी मेहनत की थी लेकिन इस बार उन्होने तमाम मर्यादाओं को ताक में रखते हुये न केवल उनका विरोध किया बल्कि कई मौकों पर उन्हें अपमानित भी किया।
हालांकि इसके बाजवूद जयाप्रदा आज़म खान को अपना बड़ा भाई मानती है और भविष्य में भी मानती रहेंगी।


Click it and Unblock the Notifications