'अब मूल मुद्दे पर ध्यान दे श्रीलंका'

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने सोमवार को नई दिल्ली में पत्रकारों से कहा, "विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे से बात की है. श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने एलटीटीई के साथ लड़ाई ख़त्म होने और वेलुपिल्लई प्रभाकरण के मारे जाने की पुष्टि की."
उनका कहना था, "भारत श्रीलंका की सरकार और वहां के लोगों के साथ मिल कर लड़ाई से प्रभावित हुए लोगों को मदद पहुँचाने, विस्थापितों का पुनर्वास करने और जनजीवन जल्दी से जल्दी सामान्य बनाने की कोशिश करेगा."
श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने एलटीटीई के साथ लड़ाई ख़त्म होने और वेलुपिल्लई प्रभाकरण के मारे जाने की पुष्टि की विष्णु प्रकाश
| |
विष्णु प्रकाश ने कहा कि अब श्रीलंका में लड़ाई ख़त्म हो गई है, इसलिए वहां की सरकार को संविधान में सत्ता के विकेंद्रीकरण पर ध्यान देना चाहिए ताकि तमिलों समेत सभी समुदाय अपने को सुरक्षित महसूस कर सकें और सम्मानजनक जीवन जी सकें.
भारत ने जल्दी ही श्रीलंका के युद्ध प्रभावित इलाक़े में चिकित्सा दल और दवाइयाँ भेजने का फ़ैसला किया है.
22 मई को भारतीय वायुसेना का एक विमान 25 टन दवाइयाँ लेकर श्रीलंका रवाना होगा. दल में साठ सदस्यीय डॉक्टर भी होंगे.


Click it and Unblock the Notifications