गुजरात: सड़क दुर्घटना में 21 मरे

पुलिस के मुताबिक मजदूरों से भरा एक ट्रक मालवाहक ट्रेलर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक मौके पर ही पलट गया और 21 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 28 अन्य घायल हुए हैं।
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 14 पर सिनोद पाटिया गांव के पास घटी। पाटन के पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह गहलोत के अनुसार मरने वालों में पांच बच्चे और दस महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Click it and Unblock the Notifications