दोबारा ऊपरी सर्किट लगने के बाद शेयर बाजार दिन भर के बंद (लीड-2)
दोबारा कारोबार शुरू होने के चंद सेकेंड में ही में एक प्रमुख सूचकांक ने अतिरिक्त 309 अंकों की छलांग लगाई। कारोबार शुरू होने के एक मिनट बाद ही बाजार बंद कर दिया गया।
बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार विश्लेषकों का मानना है कि लोकसभा चुनावों में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग)की जीत का असर देश के प्रमुख शेयर बाजारों पर साफ देखा गया और उनमें ऊपरी सर्किट लगाना पड़ा है।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' पिछले बंद से 17.24 फीसदी या 2099.21 अंक चढ़कर 14,272.63 के स्तर पर पहुंच गया। शुक्रवार को सेंसेक्त 12,173.42 अंकों पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' 17.33 प्रतिशत या 636.4 अंकों की बढ़त के साथ 4,308.05 के स्तर पर जा पहुंचा। निफ्टी शुक्रवार को 3671.65 अंकों पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications