कैबिनेट की बैठक के बाद सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दिया

प्रधानमंत्री अपना और मंत्रिमंडल का त्यागपत्र दोपहर को राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल को सौंपेंगे।

प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने आईएएनएस को बताया, "यह प्रोटोकाल है कि चुनाव नतीजों के बाद निर्वतमान सरकार के प्रधानमंत्री अपना इस्तीफा सौंपते हैं।" उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह और उनके मंत्रियों को नई सरकार के गठन होने तक काम जारी रखने के लिए कहा जा सकता है।

इससे पूर्व प्रधानमंत्री आवास पर मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में कैबिनेट की अंतिम बैठक में रेल मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) अध्यक्ष राम विलास पासवान ने भी हिस्सा लिया।

बैठक के बाद लालू ने कहा कि वह सरकार को बिना शर्त समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बात उन्होंने बैठक में भी कही।

राष्ट्रपति सोमवार शाम निर्वतमान मंत्रिमंडल को रात्रि भोज के लिए आमंत्रित करेंगी। कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि पार्टी कम से कम अतिरिक्त 20-30 सांसदों के समर्थन वाला पत्र राष्ट्रपति को सौंपने की योजना बना रहा है। अभी कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के पास 262 सांसद हैं, जबकि सरकार बनाने के लिए उसे 272 का आंकड़ा चाहिए।

निर्वाचन आयोग का तीन सदस्यीय दल नवनिर्वाचित 543 उम्मीदवारों की सूची राष्ट्रपति को सौंपेगा।

मंगलवार को कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी)की बैठक होगी, जिसमें मनमोहन सिंह को औपचारिक रूप से संसदीय दल का नेता और सोनिया गांधी को सीपीपी का अध्यक्ष चुना जाएगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह 20 या 22 मई को हो सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+