माकपा पोलित ब्यूरो की बैठक में नहीं पहुंचे बुद्धदेव
पार्टी के एक नेता ने बुद्धदेव के शरीक नहीं होने के कारण लगाई जा रही अटकलों को गलत बताते हुए कहा है कि राज्य में चुनाव बाद कानून एवं व्यवस्था का प्रबंध करने के लिए वह कोलकाता में हैं। जबकि ऐसी अटकलें थीं कि बुद्धदेव के बैठक से दूर रहने का कारण यह है कि वह पार्टी की चुनाव रणनीति को लेकर अपना विरोध व्यक्त करना चाहते थे।
जानकारी मिली है कि बालाकृष्णन भी रविवार को ही दिल्ली आ गए थे, लेकिन तिरूवनंतपुरम में पुलिस गोलीबारी में चार लोगों के मारे जाने के बाद लौट गए।
पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ वाम मोर्चे के अध्यक्ष विमान बोस ने बुद्धदेव द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की पेशकश किए जाने संबंधी खबरों को कोरी गप करार दिया है।
इन चुनावों में माकपा का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है और उसे देश भर में महज 16 सीटे ही मिल पाई हैं। चारों वामपंथी दलों को कुल मिलाकर 22 सीटें मिली हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications